MP Chunav Survey: क्या कहती है एमपी की जनता, किसमें कितना है दम, कौन जीतेगा चुनावी रण, ताजा सर्वे में इस पार्टी को मिली बड़ी बढ़त

इस बार का विधान सभा के चुनाव में दो पार्टियों के बीच सीधे तौर पर टक्कर देखी जा रही है। मगर और भी कई पार्टियां जो इस बार के विधान सभा चुनाव में अपना बाहुबल झोंक रही हैं। मतदान से पहले ही एक नीजि कंपनी का सर्वे सामने आया है। जिसमें सीधे तौर कांग्रेस को बढ़त दिखती हुई नजर आ रही है। इस सर्वे में कांग्रेस को 132 से 146 सीटें आ सकती हैं। बीजेपी को 84 से 98 सीट मिलती दिख रही।;

Update: 2023-10-28 10:45 GMT

MP Chunav Survey 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। अगले महीने की 17 को वोटिंग को वोटिंग होनी है और मतदान से पहले ही एक नीजि कंपनी का सर्वे सामने आया है। जिसमें सीधे तौर कांग्रेस को बढ़त दिखती हुई नजर आ रही है। इस सर्वे में कांग्रेस को 132 से 146 सीटें आ सकती हैं। बीजेपी को 84 से 98 सीट मिलती दिख रही। वहीं अन्य के खाते में भी 5 सीटें आने के आसार जताया है।

क्या कहता है वोटिंग परसेंट

एमपी चुनाव को लेकर इस सर्वे में वोटिंग पर्सेंट भी कांग्रेस के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। एमपी कांग्रेस को 46 फीसदी पर्सेंट वोट मिले हैं। तो वहीं सत्ताधारी बीजेपी 43 फीसदी वोट पर्सेंट के साथ दूसरे नंबर पर है। निर्दलीय और अन्य को 11 फीसदी वोट मिलता दिख रहा।

कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। अगले महीने की 17 को वोटिंग से पहले ही एक नीजि कंपनी के सर्वे ने पूरी चुनावी माहौल में गर्मी ला दी है। इस सर्वे में कांग्रेस को बंपर सीटें आती दिख रही हैं। कांग्रेस को 132 से 146 सीटें आ सकती हैं। बीजेपी को 84 से 98 सीट मिलती दिख रही। वहीं अन्य के खाते में भी 5 सीटें आने के आसार जताए गए हैं।

किस मुद्दे ने खींचा जनता का ध्यान

इस बार के विधान सभा चुनाव में जनता मुद्दे को लेकर वोट देने जा रही है वो सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई का है। सर्वे के मुताबिक, 25 फीसदी लोग मानते हैं कि महंगाई इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है। दूसरे नंबर बेरोजगारी है, 24 फीसदी लोगों ने इसे मुख्य मुद्दा माना है। भ्रष्टाचार को 12 फीसदी, सीवरेज को 9 फीसदी और पेयजल को 7 फीसदी लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया है। सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं को 6 फीसदी, शिक्षा को 4 फीसदी, बिजली को 3 फीसदी, कानून व्यवस्था को 2 फीसदी लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया है।

Tags:    

Similar News