BHOPAL CONGRESS PROTEST: महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेसियों ने आवाज की बुलंद, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
इन दिनों सब्जियों के बढ़ते दामों से हर तरफ हलाकान मचा है। टमाटर 100 रुपये के पार हो चला है। तो वही मिर्ची की कीमत भी बढ़ोतरी हुई है। मिर्ची इन दिनों 150 रूपए चल रही है तो वही धनिया 80 के पार है। जिसको देखते हुए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।;
भोपाल : इन दिनों देशभर में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। जिस तरह से दिन बा दिन सब्जियों के दाम बढ़ रहे है उसे देखकर लगा रहा है कि कुछ दिनों के बाद सब्जी खाना आम इंसान के लिए एक सपना बन जाएगा। ये सपना सच न हो इसके लिए आज महिला कांग्रेसियों ने बढ़ते मंगाई के खिलाफ हल्ला बोला है।
मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
बता दें कि इन दिनों सब्जियों के बढ़ते दामों से हर तरफ हलाकान मचा है। टमाटर 100 रुपये के पार हो चला है। तो वही मिर्ची की कीमत भी बढ़ोतरी हुई है। मिर्ची इन दिनों 150 रूपए चल रही है तो वही धनिया 80 के पार है। जिसको देखते हुए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
टमाटर की माला पहनकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
इस दौरान महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान टमाटर की माला बनाकर पहनी थी। भारी बारिश से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना का कहना है कि लगभग सब्जियां 100 रूपये प्रति किलो चल रही है, जिसमें टमाटर, अदरक, धनिया के भाव में भारी उछाल आया है। बढ़ती महंगाई से किचन का बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था। कि हम महंगाई कम करेंगे, लेकिन जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उससे लगता है कि सरकार का अंकुश नहीं है।
विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा मिला
इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे। प्रदेश में महिला कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बढ़ती मंहगाई के चलते एक बार फिर कोंग्रेसियो को सरकार पर निशना साधने का मौका मिल गया है।