शाटिका ग्रंथ की महिलाओं ने खादी साड़ियों में मनाई गांधी जयंती

भोपाल के होटल पलाश में आयोजित खादी उत्सव में शामिल सभी महिलाओं ने खादी साड़ी पहनी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें किसी ने गाना गाकर तो किसी ने गांधीजी के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत करके इस उत्सव को मनाया।;

Update: 2021-10-02 14:50 GMT

भोपाल। 2 अक्टूबर को राजधानी में भी अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं गांधी जी की चित्र प्रदर्शनी तो कहीं उनके ऊपर बनी पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वहीं अनेक स्थानों पर सम्मान समारोह का आयोजन करके भी गांधी जयंती मनाई गई। इसी क्रम में भोपाल शहर की शाटिका ग्रंथ की महिलाओं ने खादी फैशन शो आयोजित करके इस दिन को सेलिब्रेट किया।होटल पलाश में आयोजित खादी उत्सव में शामिल सभी महिलाओं ने खादी साड़ी पहनी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें किसी ने गाना गाकर तो किसी ने गांधीजी के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत करके इस उत्सव को मनाया।

Tags:    

Similar News