Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत और 6 घायल

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में रोडवेज बस और टैंपो के बीच टक्कर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।;

Update: 2023-09-24 13:30 GMT

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौरा जिले में रविवार यानी की आज दोपहर को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक रोडवेज बस और टेंपो के बीच भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए महुआ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिला और पुरुष, दोनों शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ।

घायलों में कुछ की हालत नाजुक 

जानकारी के मुताबिक, टेंपो में सवार लोग एक ही परिवार के थे। पूरा परिवार कैला देवी के दर्शन करके वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में दुर्घटना हो गई है। हादसे के बाद टेंम्पों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायलों के नाम लक्ष्मण, रज्जू, उर्मिला देवी, माया देवी, दिनेश और प्रकाश है। माया देवी की हालत नाजुक बनी है। वहीं, देवकीनंदन योगी, गुलाब देवी, प्रियांशु, मंगती योगी समेत एक अन्य की मौत हो गई। हादसे के बाद से रोड पर भीषण जाम लग गया।

बस महुआ से हिंडौन जा रही थी

स्थानीय थाना अधिकारी जितेंद्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रोडवेज बस महुआ से हिंडौन जा रही थी। वहीं टैम्पो यात्रियों को लेकर बगल से निकल रहा था। उसके आगे निकलने के प्रयास में बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे बस के नीचे आने से 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि टेंम्पो में सवार 6 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Bihar Hooch Tragedy: मुजफ्फरनगर में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत, तीन ने गंवाई आंखों की रोशनी

Tags:    

Similar News