राजस्थान में गहलोत सरकार आज से खोल रही सभी बार, रखे ये सख्त नियम

कोरोना संकट के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट में शराब परोसने की छूट दी है।;

Update: 2020-06-24 05:18 GMT

कोरोना संकट के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट में शराब परोसने की छूट दी है। तो वहीं पूरे प्रदेश में बार खोलने की इजाजत दे दी है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें नियम रखे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की आबकारी विभाग में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बार खेले जा रहे हैं और जिस पर पहले राज्य सरकार ने रोक लगा दी थी। राजस्थान में कोरोना के मामले बढ़ते हुए सरकार ने पूरी तरह से सबसे पहले लॉकडाउन किया था लेकिन अब धीरे-धीरे चीजों को खोला जा रहा है।

लेकिन अब विभाग से हामी मिलने के बाद आबकारी विभाग ने शराब बेचने की छूट दे दी है। हालांकि बार में कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

गहलोत सरकार ने रखें जो नियम शर्त

राज्य सरकार ने हर बार खोलने को लेकर कुछ नियम जारी करते हुए कहा कि शर्तों के मुताबिक, सभी बार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। बार काउंटर और खुशी को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं सभी वस्तुओं को सैनिटाइजर करना अनिवार्य होगा।

वहीं सरकार ने कहा कि आइस कंटेनर और ट्रॉली को सेनेटाइजेशन करना बहुत जरूरी होगा। जबकि सभी बोतलों को डिस्ट्रैक्टेड करना होगा। सभी ग्लास को गर्म पानी और नींबू से धोना होगा। ताकि संक्रमण का कोई वारस किसी दूसरे ग्रहको ना लगे।

राज्य में सभी बार खोलने की इजाजत दे दी है तो वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं स्टॉक्के जा चुका है। फीस सभी भरी जा चुकी है। फिलहाल उन्हें खोलने की अनुमति अब सरकार ने पूरी तरह से दे दी है।

Tags:    

Similar News