Rajasthan Bharat Bandh Updates : जयपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर बजे लात-घूंसे

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के सदस्यों और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच यहां भाजपा कार्यालय के बाहर मंगलवार को झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों में खूब लात-घूंसे बजे और पथराव की खबर सामने आई।;

Update: 2020-12-08 09:59 GMT

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि विधेयकों के खिलाफ विरोध की आग फैलती जा रही है। एक तरफ जहां किसानों के आह्वान पर आज पूरा देश बंद है वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के सदस्यों और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच यहां भाजपा कार्यालय के बाहर मंगलवार को झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों में खूब लात-घूंसे बजे और पथराव की खबर सामने आई।

किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रैली निकाल पर प्रदर्शन किया। वहीं, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का एक समूह प्रदर्शन करने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर एकत्र हुआ, जहां उनकी भाजपा युवा मार्चा के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गयी।

एनएसयूआई के प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा कि हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने हमारे कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में कथित रूप से जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस के अतिरिक्त जाप्ते ने संभाली स्थिति

गौरतलब है कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के घेराव का कार्यक्रम रखा था। इसके बाद से ही प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर एनएसयूआई और भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका जताई जा रही थी। इसी के मद्देनज़र पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता भी वहां पहले से ही मौजूद रहा।

Tags:    

Similar News