अरुण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- राजस्थान में अभी चुनाव हो जाएं तो तीन चौथाई बहुमत से जीतेगी भाजपा

राजस्थान भाजपा का प्रभारी बनने के बाद रविवार को पहली बार जयपुर आए सांसद अरुण सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अरुण सिंह ने सिंह ने कहा कि आज राजस्थान में चुनाव हो जाए तो भाजपा तीन चौथाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी।;

Update: 2020-12-14 06:06 GMT

राजस्थान भाजपा का प्रभारी बनने के बाद रविवार को पहली बार जयपुर आए सांसद अरुण सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अरुण सिंह ने सिंह ने कहा कि आज राजस्थान में चुनाव हो जाए तो भाजपा तीन चौथाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्थान को जनता का समर्थन मिल रहा है। यहां की जनता कांग्रेस सरकार से उब चुकी है। किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में कांग्रेस नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

जबकि उनकी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार किसानों के खाते में 6 हजार पहुंचा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाने का आह्वान किया। सिंह ने पंचायत चुनाव में बढ़त को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान सिंह ने जिला प्रमुख, उप प्रमुख, महापौर और उप महापौर का सम्मान किया। इससे पहले सिंह का जयपुर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आमेर, खोले के हनुमानजी के गेट, राजापार्क, स्टेच्यू सर्किल और भाजपा मुख्यालय पर स्वागत किया गया।

स्वागत में कोरोना गाइडलान्स भूले लोग

सिंह के स्वागत के दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आई। जहां भी सिंह रुके, वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिना सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए उनका स्वागत करते दिखे। भाजपा मुख्यालय पर भी कमाबेश ऐसा ही हाल देखने को मिला। यह हाल तो तब है जब पूनियां, राठौड़, चंद्रशेखर सरीखे नेता कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News