International Womens Day 2021 : अशोक गहलोत ने महिलाओं को दी सौगात, आज रोडवेज बसों में होगी फ्री यात्रा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है।;

Update: 2021-03-08 07:45 GMT

जयपुर। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जा रहा है। नारी शक्ति का सम्मान करते हुए पूरे देश में महिलाओं की एहमियत को समझा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) से लेकर सभी नेताओं ने इस अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति को सलाम किया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। महिलाऐं आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम गहलोत ने महिलाओं को दी ये सौगात

वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की महिलाओं और बालिकाओं रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सौगात दी है। राजस्थान रोडवेज की बसों में राज्य की सीमा में संचालित समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में यात्रा कर सकेगी।

Tags:    

Similar News