Mausam Ki Jankari : राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर, माउंट आबू में रात का तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज, शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी
Mausam Ki Jankari : राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है। सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। वहीं माउंट आबू में तो रात का न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।;
Mausam Ki Jankari : राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है। सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। वहीं माउंट आबू में तो रात का न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में माउंट आबू में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान सबसे कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि मैदानी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान चुरू में 5.5 डिग्री, सीकर में 6.5 डिग्री, पिलानी में 7.9 डिग्री, अजमेर में 9.5 डिग्री, गंगानगर में 10.3 डिग्री, जोधपुर में 11 डिग्री व बीकानेर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस या इससे कम बना हुआ है। विभाग ने कहा है कि राज्य में आगामी 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम शुष्क रहने के कारण चूरू सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों का तापमान तीन-चार दिनों में गिरा है। इन दिनों सुबह कोहरा और बादल भी नहीं होने से रात के तापमान लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ ही दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान और भी ज्यादा गिर सकता है। खासकर माउंट आबू, चूरू जैसी जगहों पर ठंडी हवाएं लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं।