Mausam Ki Jankari : माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, शीतलहर का अलर्ट जारी
राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने लोगों को जकड़ने पर मजबूर कर दिया है। मौसम का बदलता मिजाज और ठंड हवाओं के चलने में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।;
राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने लोगों को जकड़ने पर मजबूर कर दिया है। मौसम का बदलता मिजाज और ठंड हवाओं के चलने में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बदले मौसम के बीच राजस्थान में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ रही है, जहां माउंट आबू में रात का तापमान फिर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बीती शुक्रवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में जैसे जैसे सर्दी का असर बढ़ने लगा है वैसे-वैसे पारा भी लगातार सिकुड़ता ही जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अब फिर से सर्दी परवान चढ़ने लगी है।
पिछले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पारे में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राज्य के अन्य भागों में चुरू में रात का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, बीकानेर में 8.5 डिग्री, डबोक में 8.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.0 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक गंगानगर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा।
अगले दो दिन चल सकती है शीतलहर
विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कही-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है, जबकि 29-30 नवंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर बहने की भी संभावना है। आगामी दिनों में लोगों को शीतलहर परेशान कर सकती है।