Rajasthan rape case: भीलवाड़ा में नाबालिग लड़की से रेप, कोयले की भट्ठी में जिंदा जलाया, 3 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan rape case: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग लड़की को रेप के बाद कोयले की भट्टी में जलाकर मार दिया गया। वारदात के बाद से राज्य की सियासत गरमा गई है। पढ़िये खबर...;

Update: 2023-08-03 09:28 GMT

Rajasthan rape case: राजस्थान में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का ग्राफ कम होता नजर नहीं आ रहा है। राज्य के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के एक गांव से बड़ी जानकारी सामने आई है। एक 14 वर्षीय लड़की को रेप के बाद कोयले की भट्टी (Coal Furnace) में जलाकर मार दिया गया। कल शाम से लापता बेटी को तलाश करने के लिए परिवार के लोग जब गांव के बाहर पहुंचे, तो वह जलती हुई भट्टी में मिली। मृतक लड़की की मां ने हाथ में पहने जाने वाले कड़े और चप्पलों से उसकी शिनाख्त की है। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह लड़की सुबह जानवरों को चराने के लिए घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। दोपहर में जानवर तो वापस घर पर आ गए थे, लेकिन वह लड़की उनके साथ नहीं आई। रात में परिवार के सदस्य लगभग 10 बजे उसकी तलाश करते हुए कोयला भट्टी क्षेत्र में पहुंचे और एक भट्टी में लड़की की हड्डियां देखीं, जो बारिश के बाद भी सुलग रही थी। इसके बाद जानकारी पुलिस (Police) को दी गई।

पुलिस ने मामले पर क्या कहा

पुलिस की तरफ से कहा गया कि परिजनों से सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और वहां से तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। उन्होंने लड़की के कंगन और जूते भी बरामद कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। भीलवाड़ा के एसपी (Bhilwara SP) ने कहा कि आगे की जांच के लिए भट्ठी में पाए गए हड्डी के नमूनों का डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा।

Also Read: शिक्षक ही बना हैवान : छठी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल में ही किया रेप, पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर हुआ गर्भवती होने का खुलासा 

घटना पर सियासत शुरू

14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने सरकार से न्याय की मांग की और विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election) होने से पहले इस घटना से सियासी माहौल गरमा गया है। गांव वालों के साथ विरोध प्रदर्शन में एक बीजेपी के नेता भी शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने घटना पर राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार (Gehlot Government) की तीखी आलोचना की है। उन्होंने राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर भी सरकार को घेरा है।

Tags:    

Similar News