नर्सिंग स्टाफ ने वेंटिलेटर पर भर्ती महिला मरीज को भी नहीं बख्शा, बोला नहीं गया तो लिखकर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया
जयपुर के शैल्बी अस्पताल (Shalby Multi-Specialty Hospital) से सामने आया है। यहां दरिंदे सारी हदें पार करते हुए आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर पर भर्ती महिला मरीज के साथ बार बार अश्लीलता की। महिला का ऑपरेशन हुआ था।;
जयपुर। रैप कैपिटल बनता जा रहा राजस्थान इन दिनों तो बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाओं की वजह से बदनाम होता जा रहा है। प्रदेश सरकार की तमाम सख्तियों व कोशिशों के बावजूद यहां बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने वालों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं तभी यहां रेप की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला जयपुर के शैल्बी अस्पताल (Shalby Multi-Specialty Hospital) से सामने आया है। यहां दरिंदे सारी हदें पार करते हुए आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर पर भर्ती महिला मरीज के साथ बार बार अश्लीलता की। महिला का ऑपरेशन हुआ था। मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा था। दोनों हाथ बंधे हुए थे। आरोपी ने बार-बार पिंच करके देखा और उसके बाद महिला के साथ अश्लीलता करने लगा।
पुलिस ने आरोपी की सीसीटीवी में पहचान कर तलाश शुरू की
पुलिस टीम ने ड्यूटी चार्ट और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान करके तलाश शुरू की। आरोपी आगरा रोड पर रहता था। पुलिस टीमों ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इस घिनौनी वारदात के कारण महिला पूरी रात रोती रही। सुबह जब पीडि़त ने हॉस्पिटल की महिला नर्स को बताने की कोशिश की तो आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया। उसके बाद पीडि़त ने अपने पति को लिखकर आपबीती बताई। पति ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने शाम तक उनका ऑपरेशन कर दिया।
रात करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि आप साथ नहीं रुक सकते। जरूरत पड़ेगी तो बुला लेंगे। इसके बाद वह घर बच्चों के पास चले गए। सुबह जब लौटे तो पत्नी ने रोते हुए कुछ बताने के लिए इशारा किया। तब भी उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था। तब पति ने पेन और कागज दे दिया। पीड़िता ने इसमें अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखा।