Rajasthan Crisis: ऑडियो टेप के मामले में दोनों आरोपियों नें वॉयस सैंपल देने से किया इनकार

Rajasthan Crisis: ऑडियो टेप के मामले में दोनों आरोपी अशोक सिंह और भरत मलानी ने वॉयस सैंपल देने से इनकार कर दिया है।;

Update: 2020-07-18 12:57 GMT

Rajasthan Crisis: ऑडियो टेप के मामले में दोनों आरोपी अशोक सिंह और भरत मलानी ने वॉयस सैंपल देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो टेप के वायरल होने के बाद इस मामले में अशोक सिंह और भरत मलानी का नाम सामने आया है।

अशोक सिंह गिरफ्तार

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) ने ऑडियो वायरल होने के बाद अशोक सिंह को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अऩुसार, अशोक सिंह ने भरत मलानी के साथ मिलकर गहलोत सरकार गिराने की साजिश रची थी।

कोर्ट में पेश होने पर अशोक सिंह ने जमानत याचिका दाखिल की थी। लेकिन जयपुर एडीजे कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और फिर उसे जेल भी भेज दिया गया था।

ऑडियो टेप में सामने आई थी विधायकों के खरीद-फरोख्त की बातें

बता दें कि राजस्थान सियासत से जुड़ी तीन ऑडियो क्लिप वायरल हो गई थी। इसके बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोपों का सिलसिला तेज हो गया। इस मामले में एसओजी ने अशोक सिंह और भरत मलानी को आरोपी बताया है। लेकिन अब दोनों ने वॉयस सैंपल देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, वॉयस सैंपल के आधार पर ही ऑडियो क्लिप के सत्यता की जांच संभव हो पाएगी। इस मामले में अब कोर्ट आगे का फैसला सुनाएगी।

Tags:    

Similar News