Rajasthan Crisis: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा सरकार गिराना राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान

Rajasthan Crisis: राजस्थान में सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में सरकार गिराना राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।;

Update: 2020-07-24 16:42 GMT

Rajasthan Crisis: राजस्थान में सियासी हलचल के बीच अब राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में बीजेपी साजिश के तहत सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। यह राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और क़ानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए। बता दें कि आज ही अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात की। अशोक गहलोत ने कहा है कि मुझे भरोसा है कि राज्यपाल अपना कर्तव्य अवश्य निभाएंगे।

धरने पर बैठे थे अशोक गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस विधायक तथा अशोक गहलोत सरकार के समर्थक अन्य विधायक शुक्रवार शाम राजभवन के दालान में सत्र की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ये विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने के लिए राजभवन गए थे। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि हमने राज्यपाल से नियमों के तहत विधानसभा का सत्र बुलाने का आग्रह किया।

Tags:    

Similar News