Rajasthan Election 2023: प्रियंका और राहुल गांधी पर जमकर बरसी वसुंधरा राजे, बोलीं- भाई-बहन जब भी आते हैं...

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वाक युद्ध जारी है। इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है।;

Update: 2023-10-30 11:06 GMT

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वाक युद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है और जमकर हमला  बोला है। उन्होंने कहा कि वो (प्रियंका गांधी) और उनके भाई (राहुल गांधी) जब राजस्थान में आते हैं जनता से कुछ न कुछ वादे करके जाते हैं, लेकिन वे अपने वादे पूरे नहीं करते हैं।

'नारी शक्ति' योजना पर गहलोत को घेरा

बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज सोमवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी राजस्थान के दौरे पर आई थीं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी शक्ति योजना को खत्म कर दिया गया। वसुंधरा राजे ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार 'नारी शक्ति' योजना को बंद नहीं करती, तो महिलाओं को फायदा मिलता रहता। उन्होंने कहा कि वो और उनके भाई जब भी आते हैं तो राजस्थान की जनता से कुछ न कुछ वादा करते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो अपना वादा निभाएंगे।

गहलोत सरकार पर साधा निशाना 

इसके साथ ही राजे ने आगे कहा कि 5 साल के बाद भी राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में बढ़ते अपराधों के कारण लोग अपने परिवार की महिलाओं के लिए डरे हुए हैं। बता दें कि चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे सियासत गरमाती जा रही है। इसी कड़ी में वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधा और प्रदेश की गहलोत सरकार के पिछले कुछ वादों का भी जिक्र करते हुए उन्हें निशाने पर लिया।

ये भी पढ़ें:- Bengaluru Fire: बेंगलुरु में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा बसें जलकर हुई खाक

Tags:    

Similar News