Rajasthan Mausam ki Jankari : इस महीने लोगों पर मेहरबान रहेगा मानसून, जानें मौसम विभाग ने कब तक जताई बारिश की संभावना

प्रदेशवासियों को मानसून की बरसात शुरू होते ही गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं राज्य में मानसून सितंबर के आधे महीने तक मेहरबान रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार चार से छह सितंबर के बीच जरुर पश्चिमी राजस्थान में मानसून की सक्रीयता कुछ कम होगी।;

Update: 2021-09-03 06:55 GMT

जयपुर। राजस्थान में मानसून लोगों पर मेहरबान चल रहा है। प्रदेशवासियों को मानसून की बरसात शुरू होते ही गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं राज्य में मानसून सितंबर के आधे महीने तक मेहरबान रहेगा। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार चार से छह सितंबर के बीच जरुर पश्चिमी राजस्थान (Western Rajasthan) में मानसून की सक्रीयता कुछ कम होगी। लेकिन, बंगाल की खाड़ी बन रहे नए निम्र दबाव क्षेत्र के कारण सात सितंबर से प्रदेश में बरसाती गतिविधियां फिर बढ़ जाएगी। प्रदेश में 10 से 16 सितंबर तक भी सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार हैं। इससे पहले मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी प्रदेश में बरसात का क्रम जारी रहने की भविष्यवाणी की है। केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व कोटा संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। पश्चिम राजस्थान में बीकानेर व जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बरसात की संभावना है।

अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Department Jaipur के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में पांच सितंबर तक कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से 6 सितंबर से एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय होगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जोधपुर संभाग के जिलों में 3 सितंबर को कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। चार से 6 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। पर 7 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के दौरान पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 10 से 16 सितंबर के बीच भी राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News