Rajasthan Mausam ki Jankari : माउंट आबू में फिर शून्य से नीचे गिरा तापमान, इन इलाकों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी

राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में सोमवार रात न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।;

Update: 2021-01-12 06:57 GMT

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से लोग कड़ाके की सर्दी का शिकार होने वाले हैं। प्रदेश में आने वाले दिनों में कंपकंपा देने वाली सर्दी की लहर लौट कर आने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में सोमवार रात न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों का तापमान

मैदानी इलाकों में से सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, चुरू में दो डिग्री, गंगानगर में चार डिग्री, भीलवाड़ा में 4.0 डिग्री, पिलानी में 4.1 डिग्री एवं अजमेर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान अलवर में सबसे कम 18.1 डिग्री, सीकर में 19 डिग्री एवं गंगानगर में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में मंगलवार को भी दिन में अच्छी धूप खिली और यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में सर्दी का जोर अभी जारी रहेगा।

शुक्रवार तक शीतलहर चलने की संभावना

मौसम केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार, 11 से 13 जनवरी के दौरान जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि इस दौरान राज्य के चुरू, सीकर, झुंझुनू और अलवर जिले में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News