पायलट गुट ने दिए सुलह के संकेत, चिकित्सा मंत्री को विश्वेंद्र सिंह ने दी इस अंदाज में बधाई

राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच दीवार खिंची है तब से राजस्थान की राजनीति में उथल पुथल का दौर जारी है। इसी बीच सचिन पायलट गुट के विधायक ने सुलह के संकेत दिए हैं। पायलट गुट के विधायक विश्वेंद्र सिंह ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामना दी है।;

Update: 2020-07-26 09:06 GMT

जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच दीवार खिंची है तब से राजस्थान की राजनीति में उथल पुथल का दौर जारी है। इसी बीच सचिन पायलट गुट के विधायक ने सुलह के संकेत दिए हैं।

पायलट गुट के विधायक विश्वेंद्र सिंह ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामना दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे अजीज मित्र, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। विश्वेंद्र सिंह के इस तरह के भेजे गए ट्वीट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट गुट की तरफ से सुलह का संकेत है। 

कांग्रेस विधायकों ने किया होटल में योग

राजस्थान में जयपुर के होटल फेयरमॉन्ट में कांग्रेस के विधायकों ने आज योग किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायक होटल में ठहरे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस के विधायकों ने योग किया। इससे पहले विधायकों का होटल के अंदर अंताक्षरी खेलने का वीडियो भी सामने आया था।

सोमवार को देशभर के राजभवनों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस ने देशभर के सभी राज्यों में राजभवनों के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने इस संबंध में सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेव लोकतंत्र,सेव संविधान'के ध्येय को ध्यान में रखकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News