Rajasthan Weather Updates : मौसम ने ली करवट, 14 डिग्री तक पहुंचा पारा, माउन्ट आबू और चूरू सबसे ठंडा

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। ठंडी हवाओं की वजह से यहां का तापमान 14 डिग्री तक गिर गया है। खासकर माउन्ट आबू और चूरू में ठंड दर्ज की जा रही है।;

Update: 2020-11-02 11:32 GMT

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। ठंडी हवाओं की वजह से यहां का तापमान 14 डिग्री तक गिर गया है। खासकर माउन्ट आबू और चूरू में ठंड दर्ज की जा रही है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ही राज्य में ठंड की आहट महसूस होने लगी थी। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली तक यहां खूब ठंड हो जाएगी। वहीं अब सुबह और रात में लोग सर्दी से बचने के लिए शॉल, स्वेटर और गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं। सोमवार सुबह का मौसम राजधानी में साफ रहा, वहीं आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही बीती रात का माउंटआबू का तापमान 5.0, चूरू का तापामान 08.7 डिग्री सेल्सियस रहा। माउंट आबू और चुरू प्रदेश के सभी प्रमुख जगहों में लगातार ठंडा देखने को मिल रहा है। वहीं अन्य कम तापमान वाले जगहों को देखें तो भीलवाड़ा 10.4, श्रीगंगानगर 13.9, पिलानी का 11.3, डबोक का 11.4, कोटा का 13.6 तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संभावना है कि आने वाले चार-पांच दिनों में राजधानी का न्यूनतम पारा 11 से 12 डिग्री पर आ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 54 और शाम की आर्द्रता 14 प्रतिशत रही। शनिवार और रविवार के तापमान में मामूली अंतर रहा। अक्टूबर महीने में न्यूनतम पारा इस बार औसत से 2 से 3 डिग्री तक नीचे चल रहा था। रविवार को न्यूनतम पारा 14.7 डिग्री था, जो कि सामान्य पारे से 3.3 डिग्री कम आंका गया।

Tags:    

Similar News