यूपी विधानसभा में विपक्ष हंगामा के बीच 17 विधेयक पारित, सपा का प्रदर्शन तो बीएसपी ने किया वॉकआउट

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष हंगामा के बीच विशेष सत्र जारी किया गया है। सत्र के दौरान 17 विधेयक को पारित किया गया है। वहीं, इसके पहले सपा ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जबकि बीएसपी ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया है।;

Update: 2020-08-22 09:05 GMT

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष हंगामा के बीच विशेष सत्र जारी किया गया है। सत्र के दौरान 17 विधेयक को पारित किया गया है। वहीं, इसके पहले सपा ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जबकि बीएसपी ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया है।

कुल 17 विधेयकों में उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020, उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020 आदि को भी शामिल किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने इस बिल को जारी किया है। 

उधर, सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी नेताओं ने विधानसभा के बाहर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। हालांकि इस बीच योगी सरकार ने 17 विधेयक को पारित करवा लिया है।

योगी सरकार ने 17 विधेयक को कराया पारित

1. उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020

2. उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020

3. उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020

4. उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020

5. उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020

6. उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020

7. उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020

8. कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020

9. उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020,

10. उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020

11. उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020

12. उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020

13. उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020

14. उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020

15. उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020

16. कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020

17. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल अध्यादेश, 2020

Tags:    

Similar News