पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ UP में हुई हिंसा में अबतक 227 लोग गिरफ्तार, पुलिस प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई के लिए तैयार

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के दो पूर्व नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) के बारे में की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी (controversial remarks) के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश , झारखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी।;

Update: 2022-06-11 04:34 GMT

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के दो पूर्व नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) के बारे में की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी (controversial remarks) के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश , झारखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी। लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

इस बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हिंसा के चलते अलग-अलग जिलों में 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही उत्तर प्रदेश में संवेदनशील जिलों में पहले से धारा 144 लगी है, बावजूद इसके हालात तनावपूर्ण बने हैं। कई जगह आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि यूपी में सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए। वही शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर यूपी पुलिस (Uttar Pradesh Police) एक्शन में है यूपी पुलिस अब तक हिंसा के सिलसिले में 229 लोगों को गिरफ्तार (arrested) कर चुकी है। जिसमे से प्रयागराज में 70, हाथरस में 50, सहारनपुर में 48, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही प्रयागराज के अटाला में हुई हिंसा के बाद अब प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई (bulldozer action) की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन अब अटाला क्षेत्र में बुलडोजर भेजकर अवैध निर्माण (illegal construction) को गिराने की तैयारी कर रहा है।

इस बीच रांची में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों (Protesters) को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस दौरान घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा शनिवार को (यानी आज) इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतकों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी (Muslim Community, Curfew) के रूप में हुई है।

Tags:    

Similar News