बलिया पत्रकार मर्डर केस में 6 आरोपी गिरफ्तार, DIG में बताया क्यों की गयी हत्या

डीआईजी (आजमगढ़ रेंज) सुभाष चंद्र दुबे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मृतक एक पत्रकार थे। लेकिन, उनकी हत्या के पीछे पत्रकारिता का कोई लेना देना नहीं है।;

Update: 2020-08-25 03:06 GMT

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया, पत्रकार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील सिंह समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पत्रकार की हत्या जमीन विवाद में की गई है।

डीआईजी (आजमगढ़ रेंज) सुभाष चंद्र दुबे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मृतक एक पत्रकार थे। लेकिन, उनकी हत्या के पीछे पत्रकारिता का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि पत्रकार की हत्या दो पक्षों के बीच जमीनी रंजिश की वजह से की गई है। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि बीते सोमवार को पत्रकार रतन सिंह को कुछ अपराधियों ने उनके घर के पास गोली मार दी थी। जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र नाथ का कहना है झगड़े के दौरान पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह को गोली मारी थी। पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। 

Tags:    

Similar News