आगरा की महिला कांस्टेबल ने कमर में रिवॉल्वर लगाकर दिखाई दबंगई, लाइन हाजिर होने के बाद भी बढ़ रहे फालोअर, देखें वीडियो

आगरा में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा को शार्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का शौक है। उन्होंने कई वीडियो बनाए, लेकिन इस बार गलती कर बैठीं। इसके चलते न केवल लाइन हाजिर कर दिया गया, बल्कि उनके खिलाफ जांच के आदेश तक हो गए हैं।;

Update: 2021-08-25 12:06 GMT

आगरा की एक महिला कांस्टेबल (Agra Lady Constable) को पुलिस वर्दी में रिवॉल्वर लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपलोड करना भारी पड़ गया। उन्हें वर्दी का अपमान करने का जिम्मेदार मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है। यही नहीं, पहले के मुकाबले फॉलोअर भी लगातार बढ़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगरा के एमएम गेट में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा (Constable Priyanka Mishra) को शार्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का शौक है। उनके इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो हैं, जो पुलिस की वर्दी और सिविल ड्रेस बनाए गए हैं। अभी तक प्रियंका ने जितने भी वीडियो शेयर किए, किसी पर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन अब उन्हें वर्दी का अपमान करने का जिम्मेदार माना गया है।

दरअसल प्रियंका ने ऐसा वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वे पुलिस वर्दी में रिवॉल्वर लहराते हुए नजर आ रही हैं। इसमें बैकग्राउंड में डॉयलाग बोला जा रहा है... हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है? यह हम तुम्हें दिखाते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और न गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखवाते हैं। हमारे यहां पांच-पांच साल के बच्चे भी कट्टा चलाते हैं...। इस डॉयलाग में प्रियंका लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने यह वीडियो 21 अगस्त को अपलोड किया था और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। वायरल वीडियो जब आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो तुरंत प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ जांच के भी आदेश दे दिए गए। प्रियंका को पुलिस विभाग की ओर से रिवॉल्वर अलॉट नहीं किया गया था। ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि उन्हें किससे यह रिवॉल्वर मिला। जिसे यह रिवॉल्वर अलॉट किया होगा तो उस पर भी लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई हो सकती है। 

Tags:    

Similar News