Aligarh: अलीगढ़ में बदमाशों बढ़ा मनोबल, युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, पूरी वारदात हुई कैमरे में कैद
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बदमाशों ने रोजा इफ्तारी का सामान लेकर घर लौट रहे युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी।युवक के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना बताई जा रही, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जानें क्या है पूरा मामला।;
Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बदमाशों ने रोजा इफ्तारी का सामान लेकर घर लौट रहे युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी। युवक के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना बताई जा रही है, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र अंतर्गत जीवनगढ़ से एक घटना सामने आ रही है, जिसमें अपराधियों के बढ़ते मनोबल को देखते हुए लोगों का दिल सहम जाएगा। बता दें कि रोजा इफ्तारी का सामान लेकर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना की पूरी वीडियो वहां पास में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
घायल युवक को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
इस घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को वहीं पास के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालात ठीक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान शादान शाम के रूप में की जा रही है। इस बात की पुष्टि करते हुए पीड़ित की मां नाजरीन ने बताया की उसका बेटा रोजा इफ्तारी का सामान लाने के लिए गया था। इस दौरान बदमाशों ने उसे घेर कर गोली मार दी थी।
पीड़ित की मां ने पुलिस स्टेशन में दायर की लिखित शिकायत
इस मामले को लेकर शादान शाम ने पुलिस रिपोर्ट दाखिल की। इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि यह वीडियो सोमवार 27 मार्च की है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस सख्ती से आरोपियों की जांच में जुटी हुई है।