UP Election 2022 : अमित शाह ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र, उपलब्धियों को रखा, जानिये क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी ने गन्ना किसानों को लेकर बड़ा वादा किया है। साथ ही मध्यम और मझौले उद्योगों के लिए भी अहम वादे किए गए हैं। रिपोर्ट में पढ़िये अन्य वर्गों के लिए क्या वादे किए गए?;

Update: 2022-02-08 05:04 GMT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए बीजेपी ने यूपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र (BJP Lok Kalyan Sankalp Patra) आज जारी किया। संकल्प पत्र को जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), सह प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) समेत तमाम मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आर्थिक विकास हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम हो, सुशासन या सलामती देना हो, गरीब कल्याण के काम हो या शिक्षा का क्षेत्र हो, हमने हर क्षेत्र में हमारे सभी संकल्पों को पूरा किया है और हम आगे भी इसी इतिहास को बरकरार रखेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों और खेती के लिए बहुत काम किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए हर साल 6,000 रुपए उनके अकाउंट में भेजने का काम किया है, जिससे छोटे और मंझले किसानों को श्रण मुक्त होने का फायदा मिला है।

उन्होंने कहा कि योगी जी ने लगभग 86 लाख लघु और सीमांत किसानों का 36 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ा माफ किया है और लगभग 4.72 लाख करोड़ रुपए श्रण किसानों को उपलब्ध कराने का काम किया है।

शाह ने कहा कि 5 साल की सरकार चलने के बाद अब यूपी में माफिया पलायन कर गए हैं और कानून का राज है। डकैती के मामलों में 57%, लूट के मामलों में 70%, हत्या मामलों में 30%, अपहरण मामलों में 52%, दहेज-मृत्यु मामलों में 8% और दुष्कर्म मामलों में 42% की कमी दर्ज़ की गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने अगले 5 सालों के लिए उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के जीवन में परिवर्तन करने के अपने लक्ष्य को लेकर अपना नया लोक कल्याण सकंल्प पत्र जारी किया है। आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है।

उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 के बीच यूपी में 700 से अधिक दंगे हुए, सैकड़ों लोग मारे गए। महीनों तक यूपी में कर्फ्यू रहता था। व्यापारी पलायन करते थे और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। आज 5 साल बाद यूपी में दंगे समाप्त हुए हैं। यूपी में आज कर्फ्यू नहीं बल्कि धूम-धड़ाके से कांवड़ यात्रा निकलती है।

बता दें कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए 15 दिसंबर 2022 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे। उन्होंने बताया कि यूपी नंबर-1 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' थीम पर कार्यक्रम के माध्यम से सुझाव मांगे थे। इसके लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में संकल्प पत्र समिति बनाई गई थी। इसके साथ ही ई-मेल और मिस्ड काल से भी सुझाव लिए गए। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेंगे।

पहले यह संकल्प पत्र छह फरवरी को जारी किया जाना था, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन की वजह से यह कार्यक्रम टाल दिया गया था।

Tags:    

Similar News