बिजनौर में दामाद ने की सास-ससुर की हत्या, जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दामाद ने सास-ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दामाद रिजवान की अंजुम से शादी हुई थी। उसे एक तीन साल की बैटी भी है। मायके वाले रिजवान की पत्नी अंजुम को ससुराल नहीं भेज रहे थे।;

Update: 2021-01-17 08:36 GMT

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दामाद ने सास-ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दामाद रिजवान की अंजुम से शादी हुई थी। उसे एक तीन साल की बैटी भी है। मायके वाले रिजवान की पत्नी अंजुम को ससुराल नहीं भेज रहे थे। इस बात से रिजवान खफा था। गुस्से में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

वहीं हमले में साढ़ू गंभीर रूप से घायल कर दिया। आपको बता दें कि रिजवान ने रात में सोते समय घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टामार्टम के लिए भेज दिए। मामले की छानबीन की जा रही है। जबकि आरोपी दामाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चक महमूद साहनी निवासी अब्दुल मालिक अपनी पत्नी वकीला व दामाद फहीमुद्दीन के साथ घर में सो रहे थे। बेटी अंजुम अंदर कमरे में सो रही थी। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाने के गांव भनेड़ी निवासी दूसरा दामाद रिजवान शनिवार की रात 12 बजे घर में घुस आया और अब्दुल मालिक, वकीला व फहीमुद्दीन पर छुरी से जानलेवा हमला बोल दिया।

अब्दुल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई व घायल वकीला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फहीमुद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दिनों शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद रिजवान फरार हो गया।

Tags:    

Similar News