UP के नवोदय विघालय के बच्चों के साथ कश्मीर में हुई बर्बरता, बताया कलावा बांधने पर तोड़ दिया हाथ
UP: जुलाई में नवोदय विघालय बरुआसागर के 9वीं के 20 छात्र कश्मीर के रजौरी स्थित स्कूल में माइग्रेशन के लिए गए थे। शनिवार को जब वह देर रात वहां से लौटे तो उन्होंने वहां का भयावह मंजर अपने परिवार जनो को बताया।;
UP News: कश्मीर के राजौरी से झांसी लौटे बरुआसागर नवोदय विघालय के छात्रों ने वहां का खौफनाक मंजर बताया। उन्होंने कहा कि वहां के छात्रों द्वारा उनसे झूठे बर्तन धुलवाए, कलावा बांधने पर पीटा और एक छात्र का हाथ भी तोड़ दिया। उन्होंने घटना को बयां करते हुए कहा कि कमरे में भगवान की फोटो रखने पर हाथ में कलावा बांधने पर रितिक का हाथ तोड़ दिया गया। हम लोगों से जबरन धार्मिक नारे भी लगवाए गए। दिवाली की छुट्टी मांगी तो छुट्टी भी नही दी गयी। उन्होंन बताया कि हिंदू छात्रों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता था। गाली-गलौज की जाती थी, झूठे बर्तन धुलवाए जाते थे।
छात्रों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि हम माइग्रेशन के लिए वहां गए थे लेकिन अब हम उस खौफनाक मंजर में दोबारा कभी नहीं जाना चाहेंगे। आपको बता दें कि शनिवार बरुआसागर नवोदय विघालय के बच्चे देर रात कश्मीर के रजौरी से झांसी पहुंचे थे। बच्चों के आंखो में डर का माहुल था और यह घटना बताते -बताते वो रो पड़े। अपने माता-पिता के लिपट कर रोते हुए कहा बस जान बच गई।
बता दें कि जुलाई में नवोदय विघालय बरुआसागर के कक्षा 9 के 20 छात्र कश्मीर के रजौरी स्थित नवोदय विघालय माइग्रेशन के लिए गए थे। शनिवार को जब वह देर रात लौटे तो उनके आंखो में डर का माहोल था। गुरसरांय के नुनार खैरों निवासी दीपक कुमार, रानीपुर के विपुल कुमार, उचित चौहान ने बताया कि वहां हम लोगों के सात बुरा बर्ताव किया जाता था। वहां के जो लोकल छात्र थे वह हमारे साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव करते थे। प्रिंसपल के सामने ही धार्मिक नारे लगवाए जाते थे।
राजौरी से लौटे छात्र प्रयाग ने बताया कि वहां हमारा जीना दुष्वार हो गया था। हम खाना खाते थे तो वो हमें लात मारते थे। प्रिंसपल भी कुछ नहीं कहते थे, हालांकि बच्चों ने बताया कि वाइस प्रिंसपल हमारी मदद करते थे। छात्रों ने बताया कि यहां से जितने बच्चे राजौरी गए थे सभी के साथ मारपीट हुई है।
बच्चों के साथ हुई घटना पर बड़े अधिकारियों को लिखेंगे पत्र
बरुआसागर नवोदय विघालय के प्रधानाचार्य आरपी तिवारी के मुताबिक रितिक के हाथ में फ्रेक्चर हो गया है। अभिभावकों से लिखित रूप से पत्र से लेकर आला अधिकारियों को भेजा जाएगा ताकि बच्चों के साथ हुए इस बुरे बर्ताव पर कार्यवाही हो सके।
छात्रों से घटना की जानकारी लेने बरुआसागर पहुंची दो सदस्यीय टीम
कानपुर नवोदय विघालय के प्राचार्य सुमन कुमार, चित्रकूट के प्राचार्य आलोक त्रिपाठी ने राजौरी से लौट छात्रों से विस्तृत जानकारी ली है। नवोदय विघालय प्राचार्य आरपी तिवारी ने कहा है कि सभी छात्र वौट आए हैं।