मेरठ: दूध निकालने के दौरान महिला के ऊपर जा गिरी भैंस, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई भैंस हादसा लोगों को हैरान कर रख दिया है। इंसान के बजाय जानवर की मौत हो गई।;

Update: 2020-11-05 14:36 GMT

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई भैंस की घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक भैंस का वजन इतना होता है कि अगर कोई इंसान उसके पांव के नीचे भी आ जाए तो उसकी जान को संकट में डाल देता है। वहीं, एक भैंस किसी इंसान पर गिर जाए तो अगर उसकी किस्मत अच्छी हुई तभी वह जिंदा बचकर बाहर निकल सकता है।

वरना इंसान भैंस के नीचे दबने के बाद अपनी मदद की गुहार भी नहीं लगा सकता है तो फिर उसके सांस चलने की दूर की बात है। कुछ ऐसे ही घटना भैंस और इंसान के बीच घटित हुई है। मेरठ जिले में एक भैंस महिला के ऊपर गिर गई। इस घटना में महिला की जान को कोई क्षति तो नहीं हुई लेकिन भैंस की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में यह चर्चा का माहौल बना हुआ है। यह घटना जिले के गढ़ रोड में स्थित नंगला गांव में हुई है।

दूध निकालने के दौरान हुआ यह हादसा

बताया जा रहा है कि अंजू नामक एक महिला अपने भैंस का दूध निकालने गई थी। इस दौरान भैंस महिला के ऊपर गिर गई। जिससे महिला को हल्की चोट आई। वहीं, भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, महिला के पति मनीष का कहना है कि हर दिन की तरह उसकी पत्नी सुबह करीब 9 बजे भैंस का दूध निकालने गई थी।

इस दौरान भैंस उसकी पत्नी के ऊपर गिर गई। उसकी पत्नी के चिल्लाने से लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद उसकी पत्नी को भैंस के नीचे से बाहर निकाला। वहीं, भैंस की मौत हो गई थी। लेकिन लोगों को लगा कि भैंस बेहोश हो गई। इसके चलते तुंरत पशु चिकित्सक को बुलाया गया।

फिर पता चला कि भैंस बेहोश नहीं बल्कि उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आखिर एक भैंस इंसान के ऊपर गिरने से इंसान के बजाय भैंस की मौत कैसे हो सकती है?   

Tags:    

Similar News