लखनऊ में चोर 17 लाख रुपये की चॉकलेट चुरा ले गए, CCTV की डीवीआर भी गायब, डिस्ट्रीब्यूटर ने की यह अपील

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरों ने कैडबरी के गोदाम से 17 लाख रुपये की चॉकलेट पर हाथ साफ कर दिया। चोर पकड़ में न आएं, इसके लिए सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। पढ़िये रिपोर्ट...;

Update: 2022-08-17 06:54 GMT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चोरों ने कैडबरी के गोदाम से 17 लाख रुपये की चॉकलेट पर हाथ साफ कर दिया। चोर पकड़ में न आएं, इसके लिए सीसीटीवी (CCTV) की डीवीआर (DVR) भी साथ ले गए। पुलिस ने जहां आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया तो वहीं डिस्ट्रीब्यूटर ने चोरों का सुराग देने के लिए ईनाम का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैडबरी के डिस्ट्रीब्यूटर राजेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम को बंद करके सभी चले गए थे। उन्हें पड़ोसी से चोरी की सूचना मिली। चूंकि गोदाम का मुख्य गेट बंद था, लिहाजा संभावना है कि चोरों ने दीवार फांदकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि गोदाम से 17 लाख रुपये की चॉकलेट गायब हैं। चोर अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए ताकि उनकी तस्वीर कैद न हो सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चिनहट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। अगर किसी के पास इस मामले की जानकारी हो तो साझा करें।

बता दें कि कैडबरी एक मल्टीनेशनल कंपनी है, जिसकी चॉकलेट दुनियाभर में फेमस है। इसी कंपनी की डेयरी मिल्क चॉकलेट भी भारतीय बच्चों में ही नहीं बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद है। संबंधित पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Tags:    

Similar News