उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, दोनों राज्यों के बीच लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami,) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से गुरुवार को लखनऊ (Lucknow) में मुलाकात की।;

Update: 2021-11-18 07:53 GMT

उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami,) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से गुरुवार को लखनऊ (Lucknow) में मुलाकात की। दोनों राज्यों के बीच लंबित मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस औपचारिक बैठक का मकसद पिछले 21 साल से कुछ संपत्तियों को लेकर दोनों राज्यों के बीच आपसी विवाद को सुलझाने के रास्ते तलाशना है।

मुख्यमंत्री धामी ने सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री के घर पर योगी से शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) और योगी की बैठक के बाद लखनऊ में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विवादित चिन्हित संपत्तियों के विवादित पहलुओं को आपसी सहमति से सुलझाने पर चर्चा हुई।

जिसके बाद दोनों राज्यों में 20 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी। समझौते के तहत उत्तराखंड को अलकनंदा होटल मिलेगा। इसके साथ ही वन विभाग को 90 करोड़ मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद लखनऊ और देहरादून सहित दोनों राज्यों में कुछ चिन्हित संपत्तियों पर दोनों राज्यों के अपने-अपने दावे होने के कारण विवाद हुआ था।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanat) के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी सरकार ने विवाद (controversy) के पहलुओं को सुलझाने के लिए पहल तेज कर दी है। इसके चलते दोनों राज्यों के बीच आधिकारिक स्तर की बातचीत शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे सात दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का समापन

बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। वही आज मुख्यमंत्री धामी लखनऊ में गोमती नदी के तट पर चल रहे सात दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का भी समापन करेंगे।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से भी की मुलाकात 

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dham) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह और रुद्राक्ष का एक पौधा उपहार में दिया। वही राज्यपाल (Anandiben Patel) ने धामी को शॉल और दो पुस्तकें 'लोकहित के मुख स्वर' और 'वो मुझे हमेशा याद रखा' देकर उनका स्वागत किया।

Tags:    

Similar News