सीएम योगी ने कहा, 'जितिन प्रसाद के आने से यूपी में भी मजबूत होगी भाजपा,' यूपी कांग्रेस बोली- कोई नुकसान नहीं होगा, बताई यह वजह

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, वहीं कांग्रेस को उनका जाना अखर रहा है।;

Update: 2021-06-09 11:19 GMT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके भाजपा में शामिल होने से यूपी में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, वहीं कांग्रेस को उनका जाना अखर रहा है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष लल्लू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जितिन प्रसाद के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

सीएम योगी आदित्यानाथ ने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस छोड़कर भाजपा के वृहद परिवार में शामिल होने पर श्री जितिन प्रसाद जी का स्वागत है। श्री जितिन प्रसाद जी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को अवश्य मजबूती मिलेगी।'

इससे पूर्व कांग्रेस के यूपी प्रदेशाध्यक्ष लल्लू यादव ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया है, लेकिन उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी सीट नहीं बचा पाया, उसके जाने से भला पार्टी को क्या नुकसान होगा।

साथ ही आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जितिन प्रसाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिले थे। वहां सहमति नहीं बनी होगी तो भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है, एक मजबूत स्तम्भ है। किसी के जाने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

Tags:    

Similar News