कल्याण सिंह के पंचतत्व में विलीन होते ही सीएम योगी ने किया भावुक ट्वीट, आप भी पढ़ें
पंचतत्व में विलीन होने का बाद पूर्व सीएम को ट्वीट करते हुए याद किया गया। उन्होंने कल्याण सिंह को रामभक्त बताते हुए लिखा कि राम भक्ति में उन्होंने शासन-सत्ता का त्याग किया।;
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के अंतिम संस्कार में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी शामिल हुए। इतना ही नहीं कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की कमान भी खुद सीएम योगी ने संभाली।
पंचतत्व में विलीन होने का बाद पूर्व सीएम को ट्वीट करते हुए याद किया गया। उन्होंने कल्याण सिंह को रामभक्त बताते हुए लिखा कि राम भक्ति में उन्होंने शासन-सत्ता का त्याग किया और राम की शरण में चले गये। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राम भक्ति में छोड़ दिया, अपने सिर का ताज, आज परम राम भक्त राम शरण की ओर जाओ।
रामभक्ति में तज दिया, अपने सिर का ताज।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 23, 2021
राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज।। https://t.co/p48DdqiYId
जानकारी के लिए बता दें कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं इस आंदोलन के जरिए वे भाजपा में एक मजबूत नेता बने और हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा बन गए। इसके अलावा कल्याण सिंह के नेतृत्व में यूपी में बीजेपी की पहली पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी थी। वहीं योगी आदित्यनाथ बीजेपी के ब्रांड हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा भी हैं। अंतिम संस्कार के दौरान योगी जिस तरह से सारा काम कर रहे थे, उससे कल्याण सिंह के प्रति उनके रवैये का पता चलता है।
कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में सीएम योगी ही नहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह जैसे नेता भी शामिल हुए। उनकी अंतिम यात्रा में दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा। बुलंदशहर के बंसी घाट पर पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।