UP Cabinet Meeting: सीएम योगी कैबिनेट ने 16 प्रस्तावों को पास किया, डिफेंस कॉरिडोर की नई नीति मंजूर, पढ़िये बड़े फैसले
कैबिनेट मीटिंग में यूपी इको टूरिज्म बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। इसमें पर्यटन, परिवहन, वन, सिंचाई, जल, कृषि, ग्रामीण, आयुष, नगर विकास सहित 10 विभाग शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...;
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली यूपी सरकार (UP Government) की कैबिनेट मीटिंग (UP Cabinet Meeting) मंगलवार को लखनऊ (Lucknow) के लोकभवन (Lok Bhawan) में हुई। कैबिनेट मीटिंग में आबकारी, स्वास्थ्य, पर्यटन समेत कई विभागों के 16 अहम प्रस्तावों को मंजूरी (16 Proposals Approved) प्रदान की गई। डिफेंस कॉरिडोर की नई नीति (New Policy Of Defense Corridor) को जहां मंजूर किया गया तो वहीं राजधानी लखनऊ के कुकरैल नाइट सफारी (Kukrail Night Safari) का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास कर लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट मीटिंग में यूपी इको टूरिज्म बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। इसमें पर्यटन, वन, सिंचाई, उद्यान, जल, कृषि, ग्रामीण, आयुष, नगर विकास, परिवहन सहित 10 विभाग शामिल होंगे। इसके अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे जबकि संबंधित विभाग के मंत्री इसके सदस्य होंगे। मुख्य सचिव इसके सचिव होंगे। आईआरसीटीसी व पांच विशेषज्ञ भी इसके सदस्य होंगे।
ऊर्जा क्षेत्र में तीन निगम को मर्ज करके एक निगम निगम बनेगा। उत्पादन जवाहर विधुत निगम व जल विधुत निगम लिमिटेड का विलय करने का निर्णय लिया गया। गुड गवर्नेंस के लिहाज से फायदा होगा। राज्य विधुत वितरण निगम के नाम से नई कंपनी जानी जाएगी। इसके अलावा लखनऊ का मौजूदा जू कुकरैल में स्थान्तरित होगा। लखनऊ के कुकरैल में नाइट सफारी बनेगी।
योगी कैबिनेट ने डिफेंस कॉरिडोर की नई नीति मंजूरी दी है। नान बुंदेलखंड में निवेश करने पर 500 करोड़ का कैपिटल सब्सिडी मिलेगी। निवेश करने का समय भी 7 और 5 साल तय किया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ में मंधाता नई नगर पंचायत के गठन का प्रस्ताव पास कर लिया गया है। जौनपुर मे नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर का विस्तार किए जाने का निर्णय भी मंजूर कर लिया है।
जेल मैनुएल में बदलाव
केंद्र सरकार के निर्देश पर यूपी में जेल मैनुएल में बदलाव किया गया। पुराने हथियार के नए हथियार शामिल। लॉकअप की व्यवस्था खत्म करने, काला पानी की व्यवस्था खत्म करने का प्रस्ताव पास कर लिया गया। जेल चार श्रेणी में बंदियों की संख्या के आधार पर होगी। लखनऊ, ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर व आजमगढ़ जेल में कुख्यात अपराधी रखे जाएंगे। साथ ही जेल में जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण कराने का प्रस्ताव पास हुआ। व्रत और रोजा में खजूर व फल वितरण, महिला बंदियों को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति देने का प्रस्ताव पास हो गया है।