कृषि बिल को लेकर कांग्रेस-PSP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता हिरासत में
रविवार को राष्ट्रपति द्वारा तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दिए जाने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में किसान और विपक्षों का प्रदर्शन पहले से और भी ज्यादा तेज हो गया है। इस बीच यूपी में कृषि बिल के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे कांग्रेस-प्रसपा के कई समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। साथ ही पुलिस ने एक हजार से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया है।;
रविवार को राष्ट्रपति द्वारा तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दिए जाने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में किसान और विपक्षों का प्रदर्शन पहले से और भी ज्यादा तेज हो गया है। इस बीच यूपी में कृषि बिल के खिलाफ और किसान के समर्थन कांग्रेस-प्रसपा के कई समर्थक सड़क पर उतर आए हैं।
इन समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। साथ ही पुलिस ने एक हजार से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया है। इस पर कांग्रसे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह बिल किसानों के लिए काला कानून है। कल राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद पूरे देश का किसान खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।
यह बिल किसान विरोधी है, जो आने वाले समय में खुद के खेत में ही किसान और अपने घर पालने के लिए बंधुआ मजदूरी करना पड़ेगा। इस बिल को केंद्र सरकार को वापस लेना चाहिए या इस बिल में एमएसपी तय किया जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर किया नजर बंद
बताया जा रहा है कि कांग्रेस और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया इसके बाद दोनों पार्टी के समर्थकों ने विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। यह देख पुलिस विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
इसके चलते कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मामला शांत न होते देख पुलिस ने करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। साथ ही विधानसभा के चारों ओर फोर्स तैनात कर दिए गए हैं।
उधर, एनएसयूआई कार्यकर्ता परिवर्तन चौक से राजभवन का घेराव करने के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस ने बीच में ही रोक लगा दी। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई। यहां से पुलिस ने करीब 30 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजर बंद कर दिया है।
राहुल गांधी का फिर मोदी सरकार पर हमला
वहीं, पारित किए गए कृषि विधेयक को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने गांधी ने ट्वीट कर कहा कि नए कृषि कानून किसानों के लिए मौत का फरमान है। संसद के बाहर किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है।
ये सबूत है कि देश में लोकतंत्र मर चुका है।