UP Election 2022 : यूपी कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल गांधी समेत इन दिग्गज नेताओं का नाम शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेजी पर चल रहा है। बीजेपी के स्टार प्रचारक पहले से मैदान पर उतर चुके हैं, वहीं कांग्रेस भी घेराबंदी मजबूत कर रही है।;

Update: 2022-02-06 09:37 GMT

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 30 स्टार प्रचारकों (star campaigners) के नाम शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को जगह दी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शिद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव भी चुनाव प्रचार करेंगे।

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम भी सूची में शामिल किया गया है। हार्दिक पटेल भी चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे। सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और यूपी के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर (Raj Babbar) को शामिल नहीं किया गया है। 

प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार में झोंक रही पूरी ताकत

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। यूपी में कांग्रेस ने 30 साल में पहली बार अकेली सभी विधानसभा  सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लड़की हूं, लड सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस ने 40 फीसद सीटों पर महिला शक्ति को उतारने का दावा किया है। प्रियंका गांधी चुनाव मैदान पर जहां जनसभाएं कर रही हैं तो वहीं घर-घर जाकर प्रचार भी कर रहे हैं। 


Tags:    

Similar News