UP Election 2022 : यूपी कांग्रेस 30 साल में पहली बार 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अस्पष्ट बहुमत पर प्रियंका गांधी ने दिया यह जवाब

कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी का अगस्त 2020 में ह्रदय घात से निधन हो गया था। साहिबाबाद से उनकी पत्नी संगीता त्यागी को मैदान में उतारा गया है। प्रियंका गांधी ने उनके समर्थन के लिए वोट मांगे।;

Update: 2022-02-04 10:56 GMT

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर आज गाजियाबाद और साहिबाबाद में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 30 साल में पहली बार कांग्रेस 403 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बहुमत से बनेगी।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। 30 साल में पहली बार हमारी पार्टी ने सभी 403 सीटों पर चुनाव उतारा है। हम उन मुद्दों को उठा रहे हैं, जो जनता से संबंधित हैं और ऐसे मुद्दे जोकि वास्तव में जनता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन, नोटबंदी आदि के चलते बहुत से छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। बता दें कि कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी का अगस्त 2020 में ह्रदय घात से निधन हो गया था। साहिबाबाद से उनकी पत्नी संगीता त्यागी को मैदान में उतारा गया है। प्रियंका गांधी ने उनके समर्थन के लिए वोट मांगे। 

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं को भी एजेंडे में केंद्र में रखा है। कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का दावा किया है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस को उम्मीद है कि तमाम सर्वों के बावजूद बहुमत जीत मिलेगी। कांग्रेस ने 12वीं की लड़कियों को समार्टफोन और स्नातक कर रही लड़कियों को स्कूटी देने के दावे भी किए गए हैं। इसके अलावा 20 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की गई, जिनमें आठ लाख महिलाओं की संख्या होगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनसंपर्क अभियान में जाकर महिलाओं से आत्मीयता से मिलती हैं। उनकी समस्याओं को भी सूचीबद्ध करती हैं। किसी भी दल से गठबंधन न होने के कारण कांग्रेस ने ही सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी लड़ाने का फैसला किया। मतगणना के नतीजे पर भी कह चुकी हैं कि बहुमत से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। 

Tags:    

Similar News