यूपी में साड़ी के फंदे से लटके मिले दंपती के शव, घरेलू कलह में की आत्महत्या

यूपी में साड़ी के फंदे से दंपती ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया।;

Update: 2020-06-22 14:54 GMT

उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ललितपुर जिले में एक दंपती का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह घटना सोमवार दोपहर के जखौरा थाना की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मायके जाने की जिद को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था। इस विवाद के बीच पत्नी गुस्से में अपने घर से निकल गई। यह देख पति भी उसके पीछे-पीछे आ गया। 

इसके बाद दोनों ने पास के ही एक जंगल में साड़ी के फंदे से दोनों ने आत्महत्या कर ली। गांव के किसी युवक ने जंगल की ओर गया। जहां देखा कि पेड़ पर दोनों के शव लटक रहे थे। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

थानाअध्यक्ष ने बताया कि मृतक शंकर की ससुराल मध्य प्रदेश के थाना बामोर के ग्राम पिपरा में है। पत्नी के मायके जाने की बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था। इसी बीच दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

Tags:    

Similar News