नोएडा में एक घर में आग लगने से दंपती झुलसे, गैस लीक होने से हुई घटना
नोएडा (Noida) में एक घर में आग लगने से दंपती बुरी तरह से जल गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।;
दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में एक घर में आग लगने से एक दंपती बुरी तरह झुलस गए। यह घटना नोएडा सेक्टर 49 के सोरखा गांव की है। मौके पर दोनों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते दोनों को सफदरगंज रेफर कर दिया गया है।
डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित उमेश यादव की पत्नी उर्मिला यादव सुबह अपने घर पर खाना बना रही थीं।
इसी दौरान गैस लीक होने लगी। जब तक कुछ कर पाता, तब तक आग (Fire Broke) की लहर निकला शुरू हो गई। इस आग की लपेटों में दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
Also Read-बीजेपी लोगों के घरों में बांटेंगी मास्क और सैनिटाइजर, बोतल पर लगी मोदी और योगी की तस्वीर
इसके बाद दोनों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।