डॉक्टर ससुर ने बहू को नशीली गोलियां खिलाकर किया दुष्कर्म, पति को बताने पर मिला ऐसा जवाब
आरोप है कि ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने घर पहुंची तो परिजनों को सारी बात बताई। शाहजहांपुर में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।;
मरीजों को ठीक करने के लिए दवाई देने वाले एक डॉक्टर ससुर ने अपने इसी ज्ञान का ऐसा फायदा उठाया कि हर कोई हैरान है। आरोप है कि ससुर ने बेटे की बहू को नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया और पति के आते ही उसे ससुर की करतूत बताई। आरोप है कि इस पर पति ने कार्रवाई करने की जगह उल्टा उसे धमकाकर चुप करा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने शहाजहांपुर में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी युवती की शादी 27 नवंबर 2020 को मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। जिसका पता शहर में डॉक्टर है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। महिला का आरोप है कि सब कुछ सही चल रहा था। इसबीच ही एक दिन उसके डॉक्टर ससुर ने उसे नशे की गोली देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया और अपने पति को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि पति ने इसको लेकर कोई कदम उठाने की जगह उसे ही धमकी देकर चुप करा दिया। उसने महिला को बात घर की चौखट के बाहर न जाने की धमकी दे दी।
विरोध करने पर किया जलाने का प्रयास
पीड़िता का आरोप है कि उसके लगातार इस वारदात का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही पीटा। महिला के आरोपों के अनुसार, एक दिन ससुराल वालों ने उसे जलाने का भी प्रयास किया। ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। महिला ने मामले की शिकायत मदनापुर थाने में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ससुर फरार है।