2024 के चुनाव से पहले यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बनाई नई पार्टी, बुंदेलखंड को राज्य बनाने की है मांग
Ex DGP Up Sulkhan Singh: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में एक और राजनीतिक पार्टी की नई पार्टी की एंट्री हो गई है। इस पार्टी को यूपी में नौकरशाह रहे सुलखान सिंह ने बनाई है। सुलखान सिंह 2017 में यूपी के DGP थे। ;
Bundelkhand Democratic Party : उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) सुलखान सिंह ने बीते दिन मंगलवार को बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी (BLP) बनाई है। सुलखान सिंह 2017 में DGP थे। उन्होंने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग उठाई है। सुलखान सिंह ने उत्तर प्रदेश के सात जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर को और मध्य प्रदेश के आठ जिलों दमोह, पन्ना, छतरपुर, दतिया, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और अशोक नगर को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की है।
लोकसभा चुनाव में 8 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
पूर्व डीजीपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र की आठ सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनावों में बीएलपी के उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे। इनमें से चार सीटें उत्तर प्रदेश में हैं, जबकि बाकी चार सीटें मध्य प्रदेश में हैं। इसके साथ ही सुलखान सिंह ने प्रदेश की सरकारों पर बुंदेलखंड क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में विकास को बढ़ावा दिए बिना इसके समृद्ध खनिज संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटक आकर्षणों का शोषण किया जा रहा है।
बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग की
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए एक अलग राज्य बनाने की जरूरत है। सुलखान सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संकट, बेरोजगारी और पलायन जैसे तमाम मुद्दों पर कोई भी राजनीतिक दल इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं देता है।
1980 बैच के आईपीएस अफसर हैं सुलखान सिंह
बता दें कि सुलखान सिंह यूपी के बांदा के ही रहने वाले हैं। उनका जन्म 8 सितंबर 1975 को हुआ था। उन्होंने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की है। सुलखान ने लॉ भी किया है। सुलखान सिंह यूपी कैडर 1980 बैच के आईपीएस अफसर हैं। लोकसभा चुनाव से उन्होंने नई पार्टी बनाकर मैदान उतरने का मन लिया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समय आया सामने, इस शुभ मुहूर्त में विराजमान होंगे रामलला