सर्दियों के बीच एक्सप्रेस-वे को लेकर आया नया नियम, जान लीजिए वरना कटेगा मोटा चालान
सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के मामले बढ़ जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने स्पीड लिमिट में बदलाव किया है।;
Yamuna Expressway Speed Limit: अगर आप आने वाले दिनों में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर से होकर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल, सर्दियों के मौसम (Winter Season) की शुरुआत होने के साथ ही कोहरे का भी आगमन हो जाता है। ऐसे में सड़क दुर्घटना (Road Accidents) के मामले काफी अधिक बढ़ जाते हैं। इसी को देखते हुए यमुना अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लिया है।
15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे की स्पीड लिमिट (Yamuna Expressway Speed Limit) कम कर दी जाएगी। सर्दियों में हादसों से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। हर साल सर्दियों के मौसम में एक्सप्रेसवे (expressway) पर कई हादसे होते हैं। इसकी मुख्य वजह तेज रफ्तार के साथ घना कोहरा है। वाहन अक्सर खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं। स्पीड कैमरे होने के बावजूद स्पीड की समस्या की ठीक से जांच नहीं हो पाती है। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकारियों ने गति सीमा को और कम करने का निर्णय लिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे सरकार की नई गति सीमा
यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसे अब घटाकर 80 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। वहीं, भारी वाहनों के लिए गति सीमा को घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। पहले यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। नई स्पीड लिमिट अगले दो महीने तक लागू रहेगी। जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कारों और छोटे वाहनों की गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रक और बस जैसे वाहनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
गति सीमा का पालन नहीं करने पर चालान
यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने कहा, हमने यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हल्के और भारी वाहनों की गति सीमा को कम करने का फैसला किया है। कम गति के साथ, ड्राइविंग थोड़ा सुरक्षित हो जाती है। स्पीड लिमिट से जुड़े नए नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।