प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं गंगा और यमुना नदी, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

प्रयागराज (Prayagraj) में बाढ़ का पानी इन दिनों रिहायशी इलाकों (Residential Areas) में घुस गया है। वहीं प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी (Ganga and Yamuna river) खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।;

Update: 2021-08-09 12:17 GMT

प्रयागराज (Prayagraj) में बाढ़ का पानी इन दिनों रिहायशी इलाकों (Residential Areas) में घुस गया है। वहीं प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी  (Ganga and Yamuna river) खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रिहायशी इलाकों में पानी आने से लोगों में दहशत का माहौल है। गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया है।

प्रयागराज में छोटा बघाड़ा सलोरी, दारागंज, नेवादा, बेली कछार में अब तक हजारों मकान पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहे हैं, या फिर उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में शरण ली है। संगम नगरी में गंगा और यमुना नदियों के रौद्र रूप को देखते हुए पीएसी, जल पुलिस और (SDRF) एसडीआरएफ के बाद अब एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी बुला लिया गया है।

एनडीआरएफ कमांडर दिनकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची टीम बाढ़ ग्रस्त इलाकों में (Patrolling) पेट्रोलिंग कर रही है। इसके साथ ही साथ लोगों को अनाउंसमेंट (Announcement) के जरिए सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए भी कह रही है। लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें रेस्क्यू (Rescue) कर बाहर भी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो कि अपने घरों में पहली मंजिल पर शरण लिए हुए हैं वह लोग बाहर नहीं निकलना चाहते हैं।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके घर मे बाढ़ का पानी भी घुस गया है, लेकिन घर में चोरी होने की वजह से वह अपने घरों को छोड़ना नहीं चाह रह हैं। लेकिन प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि अभी अगले एक दो दिनों तक जलस्तर और बढ़ेगा ऐसे में लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। सरकारी अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है। (DM Sanjay Kumar) डीएम संजय कुमार खत्री और दूसरे अधिकारियों ने (NDRF Team) एनडीआरएफ की टीम के साथ आज कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

Tags:    

Similar News