प्रेमिका ने शादी से पहले ही दूल्हे को पहुंचाया जेल, यह है पूरा मामला

आगरा में एक प्रेमिका ने शादी से पहले एक दूल्हे को जेल पहुंचा दिया। प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि दूल्हा उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाते रहा। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2022-12-09 04:45 GMT

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका ने शादी से पहले एक दूल्हे को जेल पहुंचा दिया। प्रेमिका ने बताया कि वह दूल्हे की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। दूल्हा उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाते रहा। जब शादी करने की बारी आई प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा था। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे का नाम राहुल है। वह आगरा स्थित दयालबाग के कृष्णा बाग का रहने वाला है। युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात राहुल से 3 साल पहले हुई थी। दरअसल दोनों एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में एक साथ काम करते थे। इसी क्रम में दोनों के बीच दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ गई। राहुल लड़की से शादी करने का वादा करके उसका यौण शोषण कर रहा था। लेकिन जब भी लड़की शादी करने की बात करती, राहुल टालमटोल करने लगता था। दोनों के संबंध की बारे में उनके घर वालों को भी जानकारी थी। लेकिन हाल ही में राहुल ने शादी करने से सीधे तौर पर मना कर दिया। 

राहुल का रिश्ता कहीं और हुआ तय

राहुल की शादी मथुरा की एक लड़की के साथ तय हो गया था। राहुल ने इस बात की जानकारी अपनी प्रेमिका को दी। बीते बुधवार को प्रेमिका को इस बात का पता चला कि राहुल की शादी 9 दिसंबर को किसी और के साथ होने जा रही है। इसके बाद पीड़िता ने इस बात की शिकायत पुलिस में करते हुए राहुल के कुकर्मों को बताया। राहुल के घर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। उसके तमाम रिश्तेदार भी आ चुके थे। इसी क्रम में आगरा पुलिस घर पर आई और दुष्कर्म के मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। परिवार के लोग हक्के-बक्के रह गए। जिसके बाद राहुल को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News