वृंदावन के बाद इन राज्यों में लगेगा हुनर हाट, देश के अलग-अलग जगहों से मेले में पहुंचेंगे 400 से ज्यादा कारीगर
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को वृंदावन में हुनर हाट (Vrindavan Hunar Haat), कौशल कुबेर के कुंभ और ब्रज राज उत्सव के 31 वें संस्करण का उद्घाटन किया।;
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को वृंदावन में हुनर हाट (Vrindavan Hunar Haat), कौशल कुबेर के कुंभ और ब्रज राज उत्सव के 31 वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi,), मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कई अन्य नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 400 कारीगर, शिल्पकार और पाक विशेषज्ञ 'हुनर हाट' और 'ब्रज राज उत्सव' में भाग लिया है। वही इस हुनर हाट' में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमे प्रसिद्द कलाकार कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, अन्नू कपूर, सदानंद बिस्वास, अनूप जलोटा मशहूर भजन गायक उस्मान मीर, रानी इन्द्राणी समेत कई कलाकार भाग लेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा किसी जाति, पंथ या धर्म तक सीमित नहीं है और हुनर हाट के कारीगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत कर रहे हैं। हमारा भारत हस्तशिल्प और शिल्प कौशल में समृद्ध है। भारत के हस्तशिल्प और शिल्प कौशल सदियों पुराने हैं। हुनर हाट के कारीगरों और शिल्पकारों ने इस कला और शिल्प को पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के सामने पेश किया है।
उन्होंने कहा इस कला और शिल्प का सम्मान किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कोरोना काल में पीएम मोदी ने हमें कुछ मंत्र दिए थे। उन्होंने हर जरूरतमंद के जीवन और आजीविका को बचाने के संकल्प के साथ काम किया और आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया।
मुख्यमंत्री योगी ने खाट पर बैठकर खाया भोजन
वही मुख्यमंत्री योगी ने हुनर हाट में विश्वकर्मा वाटिका की अपनी यात्रा के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह (Raja Mahendra Pratap Singh) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मेरा गर्व मेरा देश में खटिया पर बैठकर विभिन्न परंपराओं का भोजन भी किया।
देश के कई राज्यों में हुनर आयोजित किए जाएंगे हुनर हाट
केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा हुनर हाट का ई-प्लेटफार्म (e-platform) हुनरहाट ओआरजी मोदी सरकार के ई-मार्ट पोटर्ल जीईएम (e-mart portal GeM) से जुड़ा है और यह स्थानीय दस्तकारों और उनके कलात्मक उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों से जोड़ रहा है। लोग इन ई-माकर्ट मंचों (e-market platform) से सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के बेहतरीन स्वदेशी सामानों को देख-खरीद रहे हैं। नकवी ने आगे कहा कि अगले 'हुनर हाट' 12 नवम्बर से 21 नवम्बर के बीच लखनऊ, 14 से 27 नवम्बर दिल्ली के प्रगति मैदान, 26 नवम्बर से 5 दिसंबर तक हैदराबाद, 10 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सूरत में हुनर हाट आयोजित किए जाएंगे।