मैनपुरी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े पति ने पत्नी पर चलाई गोलियां, जानिये चौंकाने वाली वजह?
कुर्रा थाना क्षेत्र के तखरऊ गांव निवासी 29 साल की रूबी आज सिविल कोर्ट आई थी। यहां उसके पति रत्नेश ने कोर्ट परिसर में उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।;
उत्तर प्रदेश (Uttra Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) जिले की सिविल कोर्ट (Civil Court) का परिसर आज गोलियां चलने (Firing) की आवाज से गूंज उठा। यहां दिनदहाड़े पति (Husband) ने अपनी ही पत्नी (Wife) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसे दो गालियां लगीं, जिसके बाद लहुलूहान होकर नीचे गिर गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे सैफई मेडिकल कॉलेज (Saifai Medical College) के लिए रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुर्रा थाना क्षेत्र के तखरऊ गांव निवासी 29 साल की रूबी का अपने पति रत्नेश के साथ दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट चल रहा है। ससुरालियों ने डेढ़ साल पहले रूबी को मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद रूबी दिल्ली में अपनी बहन के घर रह रही है। दहेज उत्पीड़न केस की आज सुनवाई थी। रूबी सुनवाई के लिए दिल्ली से आई थी।
पुलिस का कहना है कि रूबी सिविल कोर्ट के गेट पर थी। ऐसे में आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आया और रूबी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रूबी को दो गोलियां लगी हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति रत्नेश था। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा है। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। घायल महिला या अन्य परिजनों के बयान लेते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। बहरहाल, आरोपी की तलाश चल रही है।