Muzaffarnagar: अपने होटलों से उतार लें देवताओं के चित्र, Yashveer Maharaj ने दी मुसलमानों को चेतावनी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर के चर्चित स्वामी यशवीर महाराज (Swami Yashveer Maharaj) ने इलाके के मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने होटलों से हिंदू देवी-देवताओं के चित्र हटा लें। वरना वे मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से हरिद्वार (Haridwar) के बीच एक अभियान चलाएंगे। जानें, क्या है पूरा मामला...;

Update: 2023-06-28 09:37 GMT

Kawad Yatra 2023: पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर के चर्चित स्वामी यशवीर महाराज (Swami Yashveer Maharaj) ने क्षेत्र के सभी मुसलमानों को अपने होटलों में लगी हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें 1 जुलाई तक उतारने की नसीहत दी है। इसके साथ ही इन होटलों के विरोध में मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से हरिद्वार (Haridwar) तक जल्द ही एक अभियान चलाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि सावन के महीने में इस रास्ते में कांवड़ यात्रा होती है। कई होटलों का संचालन मुसलमान करते हैं और अपने होटलों पर वे हिंदुओं के देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाते हैं। उससे हिंदू समाज भ्रमित हो जाता है और वहां भोजन करके अनजाने में अपना धर्म भ्रष्ट कर लेता है।

स्वामी यशवीर का आरोप है कि मुसलमानों के होटल का भोजन शुद्ध नहीं होता है। उसमें मांस या अंडा भी हो सकता है, थूक भी मिला हो सकता है। इसके अलावा सब्जियों में गोमांस भी मिला हो सकता है। हमने ऐसे लोगों को चिह्निंत किया है। जल्द ही उनके खिलाफ एक आंदोलन चलाया जाएगा। यशवीर महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 1 जुलाई से पहले उन्होंने देवी-देवताओं के बोर्ड नहीं हटाए तो हिंदू लोग आकर हटा देंगे, क्योंकि 4 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को हिंदू देवी-देवताओं में आस्था है, तो इस आस्था का हम सम्मान करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं। लेकिन उन्हें अपनी आस्था को दर्शाना और क्रियान्वित करना है, तो उसके लिए सनातन धर्म में वापसी करनी होगी। इसके बाद वे सनातन धर्म में आकर गर्व से कहें कि हम हिंदू हैं और हिंदुस्तान हमारा है।

600 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करा चुके हैं स्वामी यशवीर

गौरतलब है कि स्वामी यशवीर महाराज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में योग साधना यशवीर आश्रम (Yoga Sadhana Yashveer Ashram) चलाते हैं। करीब तीन महीने यशवीर महाराज लगभग 600 लोगों की हिंदू सनातन धर्म में वापसी करा चुके हैं। एक बार वे देवबंद के मौलाना मदनी अरशद के साथ शास्त्रार्थ करने पहुंचे थे। लेकिन, मदनी के वहां न होने पर प्रशासन ने उन्हें वहां से लौटा दिया था। यशवीर महाराज ने आगे कहा कि मुस्लिम अपने धंधे के लिए हमारे देवी-देवताओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। हरिद्वार से हिंदू कांवड़िया गंगा स्नान करके आस्था के साथ कांवड़ लेकर आते हैं। उस समय वे लहसुन-प्याज खाना भी उचित नहीं समझते, लेकिन इन होटलों पर उनको धोखे से कुछ खिला दिया जाए, यह सहन नहीं होगा। 

Also read: Kanwar Yatra: यूपी में कांवड़ यात्रा केे मार्ग पर नहीं बिकेगा मीट, आदेशों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Tags:    

Similar News