Mainpuri Bypoll Election Result: मैनपुरी लोकसभा चुनाव में मतगणना जारी, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को करीब 1 लाख वोटों की बढ़त
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। अब तक 24वें राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। इस सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव करीब 1 लाख वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।;
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। अब तक 24वें राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। इस सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव करीब 1 लाख वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं। समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव एकतरफा जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही हैं।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा की सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती हो रही है। इस सीट पर शुरुआती रुझानों में तो बीजेपी समाजवादी पार्टी को टक्कर देते हुए दिख रही थी। लेकिन अब 24वें राउंड तक मतगणना हो चुकी है। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को इस रेस में काफी पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, फैसला आने में अभी देरी है। लेकिन डिंपल यादव जिस रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही है। 24वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद डिंपल यादव 1 लाख वोटों की बढ़त बना चुकी हैं। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत जसवंतनगर, करहल, भोगांव, किशनी और मैनपुरी सदर की विधानसभा सीट आती हैं।
मैनपुरी से आज तक नहीं हारी सपा
मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। क्योंकि इस सीट से आज तक समाजवादी पार्टी की कभी हार नहीं हुई है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का गठन 1992 में किया था। जिसके बाद से मैनपुरी में अब तक कुल 10 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। लेकिन आज तक इस सीट से सपा को कोई हरा नहीं सका है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव खुद इस सीट पर 5 बार चुनाव लड़ चुके हैं और सभी में जीत दर्ज हुई थी।
1996 मुलायम सिंह यादव - सपा
2004 मुलायम सिंह यादव - सपा
2009 मुलायम सिंह यादव - सपा
2014 मुलायम सिंह यादव - सपा
2019 मुलायम सिंह यादव - सपा