महाराजगंज में ससुराल पहुंचे पति के सामने पत्नी ने की ऐसी हरकत, दामाद ने ससुर के पेट में घोंप दिया चाकू

मठिया गांव के रहने वाले रूदल कन्नौजिया की बेटी की शादी छह साल पहले अमतहा निवासी 32 वर्षीय सत्येन्द्र कन्नौजिया से हुई थी। पुलिस ने ससुर को चाकू घोंपने के आरोपी सतेंद्र को अरेस्ट कर लिया है।;

Update: 2022-03-30 03:23 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज (Maharajganj) में एक शख्स ने अपनी ससुराल पहुंचकर अपने ससुर के पेट पर चाकू घोंप दिया। ससुर को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी ने फरार होना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसे बुरी तरह पीटा और बाद में बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस (Maharajganj Police) मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मठिया गांव के रहने वाले रूदल कन्नौजिया की बेटी की शादी छह साल पहले अमतहा निवासी 32 वर्षीय सत्येन्द्र कन्नौजिया से हुई थी। सत्येंद्र की पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही थी। वो अपने ससुरालियों से कह रहा था कि उसकी पत्नी को वापस घर भेज दें। इस पर वो नहीं मान रहे थे।

इससे आरोपी में गुस्सा बढ़ रहा था। मंगलवार को भी उसका ससुर रूदल से विवाद हुआ, जिस पर सत्येंद्र यह अपने घरवालों को चेतावनी देकर ससुराल रवाना हो गया कि आज किसी न किसी को मार देगा। ससुराल पहुंचने पर उसने पत्नी को घर जाने के लिए कहा, लेकिन फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस पर सत्येंद्र ने अपने ससुर रूदल के पेट पर सीधे चाकू से वार कर दिया।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हुए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा और बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस का कहना है कि घायल रूदल की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News