मथुरा के पास एक्सप्रेस-वे पर बस हुई हादसे का शिकार, कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल

रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा के पास एक्सप्रेस-वे (Expressway) पर बीती देर रात एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है।;

Update: 2022-07-30 06:29 GMT

देश के अलग-अगल हिस्सों से रोड एक्सीडेंट (Road Accident) के घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा यमुना एकसप्रेसवे पर रात करीब 2 बजे हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। दरसअल, दिल्ली के करावल नगर से रात 10 बजे आगरा के बाह जाने लिए निकली थी। जब निजी बस मथुरा के पास पहुंचीं तो बस का ड्राइवर स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा। फिर बस सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं रहागिरी लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव एंव राहत कार्य शुरू किया। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बीती रात एक और एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत

वही दूसरी ओर बीती रात आगरा से नोएडा के लिए जा रही एक कार बाजना कट के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हुए हैं। मथुरा पुलिस ने बताया कि चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। हादसे में बिहार निवासी 50 वर्षीय सत्येंद्र और उनके 22 वर्षीय बेटे सोनू शुक्ला की मौत हो गई। जबकि सत्येंद्र शुक्ला की पत्नी शालिनी और बेटी अंबरीश के अलावा अन्य दो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।

Tags:    

Similar News