फिरोजाबाद में छेड़खानी के विरोध पर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर छात्रा को मारी गोली

फिरोजाबाद में कुछ बदमाशों ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।;

Update: 2020-10-24 11:46 GMT

उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आया है। एक छात्रा का विरोध करना उसके जान का दुश्मन बन बैठा। फिरोजाबाद में कुछ बदमाशों ने एक छात्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जिले के थाना रसूलपुर के प्रेम नगर की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मृतका के पिता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया।

जिसके तहत फरार आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी।

बदमाशों ने घर में घुसकर दी वारदात को अंजाम 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात थाना रसूलपुर के प्रेम नगर में कुछ बदमाशों ने एक छात्रा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के पीछे का कारण छात्रा के द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करना बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कलावती स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। वह शुक्रवार को अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में मनीष यादव, शिवपाली यादव और गौरव चक ने उसे अपशब्द बोला और छेड़छाड़ करने लगा।

जिस पर उनकी बेटी ने विरोध किया। इसके बाद उसी रात मनीष यादव, शिवपाली यादव और गौरव चक उनके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने उनकी बेटी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

एसएसपी सचिंद कुमार पटेल का बयान

इस मामले में एसएसपी सचिंद कुमार पटेल का कहना है कि यह घटना शुक्रवार को रसूलपुर के प्रेम नगर में हुई है। मृतका के पिता ने तीनों लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तीनों के नाम दर्ज कर गठित पुलिस टीम के द्वारा तलाशी शुरू कर दी है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News